प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। भाजपा महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से आरएसएस के चतुर्थ सर संघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भय्या की जयंती पर रामवाटिका कर्नलगंज में गुरुवार को स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि रज्जू भैया का जीवन सादा जीवन उच्च विचार का पर्याय था। आज की पीढ़ी को रज्जू भय्या का अनुसरण करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि रज्जू भय्या से हम सबको संस्कार मिला है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने उनके जीवन व सेवाओं के विषय में चर्चा की। विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र ने रज्जू भय्या से जुड़े संस्मरण सुनाए। संचालन प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पीयूष सिंह ने किया। आभार ज्ञापन प्रबुद्ध प्रको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.