लखनऊ, फरवरी 8 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए साक्ष्य संकलन में समर्पण, सतर्कता और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। यह बात एडीजी पीएसी डॉ. आरके स्वर्णकार ने कही। वह रविवार को सरोजनीनगर स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में आयोजित एक दिवसीय साइबर एवं फॉरेंसिक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधी अत्याधुनिक तकनीकों का सहारा लेकर अपराध कर रहे हैं और साक्ष्य मिटाने का प्रयास करते हैं, लेकिन प्रशिक्षित व सजग पुलिसकर्मी आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के जरिए अपराध का खुलासा कर सकते हैं। उन्होंने यूपीएसआईएफएस को उत्तर भारत का महत्वपूर्ण फॉरेंसिक संस्थान बताते हुए इसकी स्थापना को मुख्यमंत्री की दूर...