मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- सरैया। विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि सरैया में रोजाना लगनेवाले जाम की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। वे शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक दबाव कम करने और मुख्य मार्ग को सुगम बनाने के लिए सरैया बाया नदी पुल पर फ्लाईओवर या वैकल्पिक बाइपास की आवश्यकता है। बताया कि इन मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...