अल्मोड़ा, मई 13 -- विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में है कि हर क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। बैठक में टम्टा ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने, बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित करने की बात कही। पीएमजीएसवाई को सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था और दुर्घटना स्थलों की पहचान कर सुधार के निर्देश दिए। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, नालों के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यहां विधायक प्रमोद नैलवाल, मेयर अजय वर्मा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ दिवेश शासनी, डीएफओ दीपक सिंह, सीएमओ डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.