समस्तीपुर, जून 21 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। शहर केे प्रभु ठाकुर मोहल्ला में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अमित शांडिल्य ने की। बैठक में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल व बूथ सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल है। इसमें हर तबके के लोगों के उत्थान के लिए कार्य हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाये जाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारी सशक्तीकरण, महिला सम्मान, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर व्यापक रूप से चर्चा की। बैठक में अनीश कुशवाहा, सुनील रजक, विश्वनाथ झा, मनोज कुमार झा, विशम्भर पूर्वे, पंकज कुमार सिंह, भरत पासवान, कृष्ण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.