प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। भगवतपुर विकास खंड में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भगवतपुर में शुक्रवार को हुआ। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार ने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल एक योजना नहीं अपितु एक दायित्व है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर देना है। सन्दर्भदाता आशुतोष सिंह एवं अरविन्द्र कुमार मिश्र ने समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण में राजेन्द्र कुमार कनौजिया, मनश्याम यादव, संजय कुमार कल्पना मिश्रा, सपना मिश्रा, गीतिमा मिश्रा, पंकजा ठाकुर, प्रीति विमल, मनीषा पांडे, विवेक सिंह, अब्दुल साद, विवेक कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.