भभुआ, फरवरी 7 -- हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर सार्थक संवाद हुआ सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कर्तव्य, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा शनिवार को जैतपुर कला मंडल के नौगढ़ गांव में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। सम्मेलन में ग्राम की मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भारत माता की आरती के साथ पुष्पार्चन किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजनीकांत ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू सहोदर हैं। सभी मां भारती की संतान हैं। कोई ...