सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सीतामढ़ी। कबीर सत्संग कुटीर गोविंद फंदह रीगा रोड डॉ विनोद दास के नेतृत्व में गुरुवार को सदगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।इस आयोजन के मुख्य वक्ता संत मोहन ने सामाजिक समरसता की बात करते हुए कहा कि हम मनुष्य को समता मूलक समाज की स्थापना करनी चाहिए। मनुष्य को प्रकृति की दृष्टि वाला होना चाहिए क्योंकि प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। संत मनोहर दास ने मानव जीवन में असली सुख शांति कैसे स्थापित हो इसके लिए अध्यात्म पक्ष और भौतिक पक्ष दोनों में संतुलन बनाकर जीवन यात्रा करने पर बल दिया।साथ ही कहा कि स्वर्ग नरक की चाबी मनुष्य के हाथ में है जबकि मोक्ष गुरु कृपा पर निर्भर करती है।कार्यक्रम में नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,संत मोहन दास,संत मनोहर दास,सोनेलाल दास, रामलाल दास को फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.