हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में मंगलवार को उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम एवं कल्याण वन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। ज्योति ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए है कि की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के सबसे कमजोर, गरीब और वंचित व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। समीक्षा बैठक के दौरान सहकारिता विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्योग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की प्रगति उत्कृष्ट पाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनके सफल क्रियान्वयन और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यहां जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल...