भागलपुर, जुलाई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव एवं मिशन निरीक्षक के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में एक माह 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान 2025 शुरू हो गया है। यह 1 से 31 जुलाई तक चलेगा। जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जल और वेक्टर जनित बीमारियों से बचाना है। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में इस अभियान को शहर के सभी 51 वार्डों में चलाया जाएगा। दोनों संस्थाएं इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। 31 जुलाई तक अभियान के मूल मंत्रों और नागरिकों से की गई अपेक्षाओं को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। स्मार्ट सिटी और नगर निगम इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां कर रहे हैं। जिसमें प्रचार-प्रसार औ...