नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जो भी फाइल्स सामने आई हैं उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। एक अमेरिकी फेडरल जज ने कहा है कि वह उन जांच फाइलों को हटाने की मांग पर सुनवाई करेंगे, जिनमें एपस्टीन केस से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की गई है। एपस्टीन फाइल्स में दुनियाभर के कई बड़े नाम सामने आए हैं। अब एपस्टीन फाइल्स को लेकर कंगना रनौत ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो भी खुलासे हुए हैं उससे वो बेहद दुखी हैं और इसने उन्हें निराशावादी बना दिया है।एपस्टीन फाइल्स के खुलासों को बताया डार्क सैटनिक कल्ट उन्होंने लिखा कि एपस्टीन फाइल्स के बारे में पढ़ना उनके लिए बहुत परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि अपराध हर जगह होते हैं, लेकिन जो एपस्टीन फाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.