गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम। सुशांत लोक एक स्थित कम्युनिटी सेंटर पर रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज शामिल हुए। समाज सेवी बोधराज सीकरी ने हिंदू तथा हिंदुत्व पर बोलते हुए हमारे पुरातन धर्म ग्रंथों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सनातन का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। जिसकी पुष्टि हमारे पुरातन वेद ग्रंथ व अन्य उपनिषद करते हैं। कार्यक्रम में बृज भूमि से पधारे कथा वाचक पंडित नन्द किशोर ने राम कथा के साथ संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...