दरभंगा, दिसम्बर 14 -- बिरौल। राजेन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ललिता झा सहित बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने भाग लिया। इस मौके पर श्रीमती झा ने कहा कि मातृशक्ति को सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना एवं परिवार व समाज में उनकी भूमिका को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी सहभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर एचएम श्रवण कुमार, मधु, निविदिता सिंह, सुलेखा देवी, प्रिय सोनाली, प्रियांशी, विभु श्रेया, सुनील सिंह, अंगद चौपाल, राजीव रंजन, पवन कुमार, पंकज, संतोष, प्रदीप, प्रशांत व विजय उपस्थित...