कानपुर, दिसम्बर 26 -- मर्चेंट चैंबर हॉल में सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर और ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विमल झाझरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। नाटक 'सत्रहवां सिंगार' ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसमें मिशिका डालमिया, रिया सिंह चौहान, विवान गर्ग, सुनीता वार्ष्णेय, किरण बाला, दीपा डालमिया, नीतिका रस्तोगी, चारु अग्रवाल, सुमन निगम और रेनू पारीक ने शानदार अभिनय किया। सुमन बाजपेई के सुरों और अन्नू गोयल के नृत्य निर्देशन ने भी तालियां बंटोरीं। अध्यक्ष अनु गोयल ने कहा कि यह महोत्सव थिएटर के पुनर्जागरण के लिए संजीवनी का काम करेगा। रेखा गौड़ ने कानपुर में थिएटर की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...