अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- स्याल्दे, संवाददाता। सीमांत क्षेत्र जैखाल गांव के लोगों ने 2.6 किमी सड़क पर डामरीकरण की मांग उठाई है। कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे उनके पास अब आंदोलन ही विकल्प बच गया है। लोगों को कहना है कि ढाई किमी सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग रानीखेत मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए गंभीर नहीं है। विभाग की अनदेखी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहना है कि तमाम निवेदन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे अब उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधान कमला देवी, हरी सिंह रावत, गोविन्द सिंह, पान सिंह, खीमानन्द, सुरेश सिंह, पूरन सिंह, नारायण दत्त बहुगुणा, बालम सिंह, हंसी देवी, हरक सिंह, मनोज बहुगुणा आदि ने जल्द सड़क सुधारने की मांग की है। इधर, मामले में कनिष्ठ अभियन...