अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- डीएम अंशुल सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, मानकों के पालन, ब्लैक स्पॉट्स में सुधार, यातायात प्रबंधन और जागरूकता पर चर्चा की। निर्देश दिए कि सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग पर कार्रवाई करें। स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। यहां एसएसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम युक्ता मिश्र, आरटीओ अनीता चंद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...