अल्मोड़ा, मार्च 12 -- क्वारब-पेटशाल सड़क के सर्वे को लेकर बुधवार को विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सड़क का सर्वे नदी किनारे किए जाने को उचित बताया। सड़क का सर्वे दूसरे स्थान पर करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को डीएम से मुलाकात कर ग्रामीणों ने कहा कि शासन की ओर से क्वारब-पेटशाल सड़क सर्वेक्षण नदी किनारे-किनारे किया गया है। वह विभाग की ओर से भविष्य को देखते हुए उचित सर्वे किया गया है। इससे सड़क से लगे हुए सभी गांवों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही गांवों से शहर की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही पर्यटन का भी विकास होगा। कहा कि बख, खेर्दा, अनरियाकोट, ढौरा, छाना, छीड़ा परखेत, चौखुड़िया, उज्यौला, मल्ली चौनली, टाटिक, बिरौड़ा, पिठोनी, पलना, बजवाड़, हूना, कुन्युड़ा, रतखान, चौमू, कलसीमा, गंगापानी, उल्सेटी, भैसोडा, सिमल्टी गांवों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.