मुरादाबाद, फरवरी 12 -- चाऊ की बस्ती लाइनपार में महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मदिन पर गुरुवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ आर्य पुरोहित लाल किशोर शास्त्री यज्ञ कर किया। मुख्य यजमान नीरज आर्य, निर्मल आर्य, प्रीता आर्य रहे। विदुषी शुलभा शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति की। आचार्य कुंवर पाल शास्त्री ने बताया संसार में वैदिक संस्कृति का बड़ा महत्व है। ऋषि मुनि और राजा वेद आधारित सिद्धांतों एवं मार्यादाओें पालन करते थे। अध्यक्षता अभय श्रोत्रिय व संचालन राम सिंह निशंक ने किया। एसएस यादव, ऋषि पाल सिंह, ज्ञानेंद्र गांधी, आशा जैमिनी, शन्नो देवी, यशपाल आर्य आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.