गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम की स्मार्ट शहरी बाढ़ प्रबंधन परियोजना को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। नगर निगम को वर्ष 2025 के 'स्मार्ट वाटर रेजिलिएंस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर की श्रेणी में प्रतिष्ठित 'जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक अवार्ड्स 2025 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अत्याधुनिक तकनीक से जलभराव की समस्या का समाधान करने और जल प्रबंधन में नवाचार के लिए मिला है। 29 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल इसे ग्रहण करेंगे। नगर निगम का दावा है कि शहरी बाढ़ प्रबंधन केंद्र (यूएफएमसी) की अत्याधुनिक प्रणाली के कारण महानगर के जलभराव वाले इलाकों में पानी भरने की अवधि 10-12 घंटे से घटकर अब 1 से 1.5 घंटे तक रह गई है। महापौर डॉ श्रीवास्तव ने कहा,यह सम्मान हमारी टीम की मेहनत का फल है। नगर आयुक्त ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.