अल्मोड़ा, जनवरी 9 -- एसएसजे में शुक्रवार को एसएसजे विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ व उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों ने संविदा व दैनिक कार्मिकों के विनियमितीकरण व अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। बैठक में परिसर के कर्मचारियों व शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से महासंघ के पदाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया। कर्मचारियों ने एसएसजे विवि में कार्यरत कार्मिकों को 85 पदों पर डीपीसी का लाभ करवाने की मांग की। अल्मोड़ा परिसर में कार्यरत फार्मासिस्ट के पदनाम, कार्मिकों की समय पर डीपीसी व एपीसी संपादित किए जाने पर चर्चा की गई। उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने इन बिंदुओं पर विवि प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर भी कार्रवाई करने पर सहमति व्यक्त की। यहां महासचिव राजेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.