नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी के इतिहास विभाग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को संग्रहालयों की वर्तमान और ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की जानकारी दी गई। इतिहास विभाग और अकादमिक मंच स्कॉलरली हॉराइजन ने संयुक्त रूप से संगोष्ठी का आयोजन किया। 'तेजी से बदलते समुदायों के लिए संग्रहालय थीम पर चर्चा हुई। संचालन हिमालयन संग्रहालय की संयोजक प्रो. सवित्री कैड़ा जंतवाल ने किया। उन्होंने संग्रहालयों की वर्तमान भूमिका और उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के बारे में बताया। शोधार्थी रिषभ रावल ने संग्रहालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसकी वैश्विक प्रासंगिकता पर शोध प्रस्तुत किया। आकांक्षा जोशी ने संग्रहालयों की भविष्यगत समावेशिता पर शोध कार्य प्रस्तुत किया। डॉ. रीतेश साह ने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.