प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार की सड़क हादसों में 'शून्य मृत्यु दर' मुहिम जमीनी हकीकत में दम तोड़ती नजर आ रही है। जनवरी में जारी आदेश के बावजूद प्रयागराज में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। छह दिनों में हुए हादसों में दो बोर्ड परीक्षार्थियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इन घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों व अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे दर्दनाक मामला 17 फरवरी को बहरिया क्षेत्र में सामने आया, जहां इंटरमीडिएट की छात्रा वैष्णवी मौर्य की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने फुफेरे भाई के साथ परीक्षा केंद्र देखकर घर लौट रही थी। इसके अगले ही दिन 18 फरवरी को मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी के समीप सात साल के मासूम आजम खां की ट्रैक्टर क...