रांची, फरवरी 1 -- रांची, संवाददाता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश आम बजट में लखपति दीदी मॉडल की सफलता को आगे बढ़ाते हुए शी मार्ट्स शुरू करने की घोषणा की। यह वैसे सामुदायिक रिटेल आउटलेट्स होंगे, जिनका स्वामित्व और संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में होगा। वहीं, इन मार्ट्स के जरिए ग्रामीण महिलाएं कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और छोटे घरेलू व्यवसायों से जुड़े अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेच सकेंगी। इधर, ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (एनआरएलएम) के तहत दो लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सक्रिय हैं, जिनसे 31,94,350 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इस तरह राज्य के दो लाख से अधिक स्वयं समूह सीधे तौर पर इसका लाभ उठा सकेंगे। इन मार्ट्स में महिलाएं अपने तैयार खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.