अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ हुई मारपीट पर उत्तरांचल उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने नाराजगी जताई है। मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ इस तरह की घटना का घटित होना निंदनीय है। सरकार व प्रशासन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करे। संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है। उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। साथ ही कहा कि किसी भी कार्यालय में प्रकरण के निस्तारण की सीमा भी निर्धारित होनी चाहिए। कहीं न कहीं प्रकरणों का निस्तारण नहीं होना भी संघर्ष का कारण बन रहा है। संगठन के संरक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.