नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार ने राजधानी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व आप सरकार पर आरोप लगाए हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राज्यसभा में प्रस्तुत तथ्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि आप की तथाकथित 'शिक्षा क्रांति' बच्चों के भविष्य को संवारने की नहीं, बल्कि आंकड़ों को संवारने की नीति थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था के दावे खोखले थे। सूद ने राज्यसभा में शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए लिखित उत्तर के अनुसार कहा कि पिछले पांच वर्ष में सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 के 3.20 लाख से अधिक बच्चे फेल हुए थे। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक प्रश्न के जवाब में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के जवाब ने इस कथन को सही साबित कर दिया है। 71 हजार ...