घाटशिला, सितम्बर 10 -- घाटशिला। तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय काड़ाडुबा में शिक्षक दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने किया। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं। श्रीमती मुर्मू नें 2025 के मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू नें कहा कि तारामनी स्मारक उच्च विद्यालय दामपाड़ा क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। प्रबंधन व शिक्षकों के अथक प्रयास से प्रति वर्ष मैट्रिक व इंटर का परीक्षाफल बेहतर रहा हैं। बहुत जल्द भवन, पेयजल व शेड का निर्माण किया जायेगा। मुर्मू ने छात्रों की हौसला अफ...