प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण सत्रों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा एक से आठ तक के शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विषयगत समझ, आधुनिक शिक्षण विधियों, शिक्षण सहायक सामग्रियों एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष बल दिया गया। डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। प्रशिक्षण प्रभारी पंकज कुमार यादव, पुडेंदु प्रकाश तिवारी ने मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...