प्रयागराज, जनवरी 30 -- केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गङ्गानाथ झा परिसर में आयोजित 63वीं राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का समापन शुक्रवार को हुआ। अध्यक्षता प्रभारी निदेशक प्रो. बनमाली विस्वाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. शिवराम शर्मा रहे। उन्होंने शास्त्रों को मानव कल्याण और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताते हुए शास्त्राधारित जीवन पद्धति को आदर्श जीवन का आधार बताया। प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र ने शास्त्र आधारित प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत और शास्त्र ज्ञान स्वस्थ समाज निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। संयोजक प्रो. देवदत्त सरोदे, सहसंयोजक डॉ. यशवन्त कुमार त्रिवेदी, प्रो. रामकृष्ण पांडेय 'परमहंस', प्रो. मनोज कुमार मिश्र, राजेशकान्त तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के परिणाम ज्योतिष भाषण में अभिनव...