अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- द्वाराहाट, संवाददाता। वाहनों के फिटनेस केवल एटीएस सेंटर में ही होने के शासनादेश से यूकेडी, टैक्सी व व्यावसायिक वाहन चालकों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भेज नाराजगी जताई। सरकार से शासनादेश वापस लेने या फिर सरकारी एटीएस सेंटर बनाने की मांग की। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से वाहन फिटनेस केवल ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) में ही कराने का शासनादेश जारी किया गया है, लेकिन आज तक एक भी सरकारी एटीएस सेंटर स्थापित नहीं किया गया है। निजी सेंटरों की ओर से टैक्सी व व्यावसायिक वाहन चालकों का शोषण किया जा रहा है। इन सेंटरों में उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। कहा कि इसको लेकर कई दिनों से त्रिमूर्ति चौराहे पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने शासनादेश वापस नहीं लिया ह...