हाथरस, अप्रैल 19 -- बाजार में नया गेहूं आने के बाद आटे के भाव में भारी गिरावट आई है। इससे पहले आटे का दाम आसमान छू रहा था। मैदा की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। सहालग के सीजन में आटे के भाव में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। नया गेहूं बाजार में आने से पहले तक आटे और मैदा के भाव में तेजी थी। आटा 38 रुपये किलो के भाव बेचा जा रहा था। वहीं मैदा 40 रुपये किलो चल रहा था। सहालग में खरीदारी करने वालों के पसीने छूट रहे थे। सबसे ज्यादा खरीद आटे की हो रही थी। सभी नया गेहूं बाजार में आने का इंतजार कर रहे थे। अब नया गेहूं बाजार में आ चुका है। इसी के साथ भाव में गिरावट भी आई। इस समय आटे के भाव में 6 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। आटा 32 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि पुराने गेहूं का आटा अब भी पुराने दामों में ही बेचा जा रहा है। नया गेहू...