नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप के दूसरे दौर की बाजी में अर्जेन्टीना के 12 साल के ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोका। असाधारण प्रतिभा और खेल में तेजी से प्रगति करने के लिए स्वदेश में 'शतरंज के मेस्सी' के नाम से मशहूर फास्टिनो ने पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले क्रोएशिया के एंटे बर्किच को हराया था और दूसरे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने गुजराती के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी 28 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए राजी हो गए। क्लासिकल टाइम प्रारूप के दूसरी बाजी में गुजराती बुधवार को काले मोहरों से खेलेंगे। गुजराती की तरह आर प्रज्ञानानंदा को भी ऑस्ट्रेलिया के तेमूर कुयबोकारोव ने ड्रॉ पर रोका। सफेद मोहरों के साथ खेल रहे प्रज्ञानानंदा मुकाबले के दौरान ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.