रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा, संवाददाता। व्यापारी नेता एवं अध्यक्ष पद के दावेदार टीडी कांडपाल ने व्यापार मंडल चुनाव की पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया है। उन्होंने एसडीएम तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची की जांच कराते हुए चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की है। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने टीडी कांडपाल के नेतृत्व में चौहान मार्केट स्थित चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी के कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। कांडपाल ने आरोप लगाया कि सदस्यता अभियान की कोई नियमावली जारी नहीं की गई और आपत्तियों का निस्तारण भी नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी, जिस पर न्यायालय ने चिटफंड सोसायटी रजिस्ट्रार देहरादून को आपत्तियों की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए थे, लेकिन इससे पह...