नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- बिग बॉस 19 का खेल दिलचस्प होता जा रहा है। तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच अमाल के स्वेटर को लेकर जंग छिड़ी है। पहले जहां मालती अमाल का स्वेटर पहन रही थीं। बीते एपिसोड में तान्या ने मालती के बॉक्स से अमाल का स्वेटर निकाल कर पहन लिया। मालती बाद में उस स्वेटर के बारे में बात करती नजर आईं। अमाल के स्वेटर के लिए तान्या और मालती के बीच छिड़ी जंग के बीच जीशान कादरी ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।जीशान का मजेदार वीडियो जीशान ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें तान्या अमाल का ग्रे कलर का स्वेटर पहनती नजर आ रही हैं। इसके बाद जीशान कहते हैं- मेरा स्वेटर और दोनों लड़कियां ये सोच कर पहन रही हैं कि वो अमाल का स्वेटर है। भाई मैं शहबाज की कसम खा रहा हूं, वो मेरा स्वेटर है। घरवालों क्या कर रहे हो? तान्या क्या कर रही हो? मालती म...