संभल, जनवरी 1 -- बिसौली गेट के अक्रूर जी प्लाजा में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा से मांग की कि इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कम से कम 100 सीटें दी जाएं। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी व राजीव हाजीजी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री सागर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य व्यापारी देश की रीढ़ है और देश के सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज देता है । कार्यक्रम में प्रभात कृष्णा, सचिन, मोनू, अनुज, अनु मोहित अग्रवाल, चुनमुन अग्रवाल, सोनू, ललित, आकाश, सौरभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अनिल गुप्ता व व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, प्रदेश उपाध्...