नई दिल्ली, मई 2 -- जियो स्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल है जिसका एक बार फिर से समय लौट आया है। उन्होंने स्थिरता के साथ प्राचीन बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रयोग की जरूरत पर जोर दिया। 'वेव्ज सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हर सभ्यता अपनी कहानी सुनाती है। कुछ ताकत से सुनाते हैं वहीं भारत ने हमेशा अपनी सभ्यता की कहानी आत्मा से सुनाई है। उन्होंने कहा कि सदियों से भारत ने दुनिया को ज्ञान, सौंदर्य व आत्मा की सौगात दी है लेकिन उसके साथ ही हमारी आवाज कुछ नरम पड़ गई थी। मगर अब यह फिर से उभर रही है और भारत का समय फिर लौट रहा है। अंबानी ने कहा कि आज एक ओर दुनिया डाटा आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की ओर भाग रही है। उन्होंने ऐसे में स्थिरता को गले लगाते हुए प्राचीन बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रयोग की जरूरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.