पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा सहारा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भोजन, आवासन, स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने वृद्धाश्रम परिसर का विस्तृत भ्रमण किया और आवासीय कक्षों, भोजनालय, रसोईघर, चिकित्सा कक्ष, भंडार, मनोरंजन कक्ष एवं प्रार्थना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। वृद्धाश्रम के अभिलेखों, उपस्थिति रजिस्टर, चिकित्सा रिपोर्ट एवं दवा वितरण रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक दवाइयां समय पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.