मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में 'वीर परिवार' सहायता योजना के तहत 21 दिसंबर को जागरूकता कैंप का आयोजन होगा। कैंप मुशहरी प्रखंड की भगवानपुर पंचायत के भगवानपुर हाईस्कूल परिसर में लगेगा। इसमें शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, अनुग्रह राशि एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित विधिक जागरूकता को लेकर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयाश्री, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी, एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विधिक सलाहकार, अंचलाधिकारी (मुशहरी) एवं आरक्षी अधीक्षक शामिल होंगे। इसकी तैयारी लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भगवानपुर शाख...