प्रयागराज, फरवरी 16 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में सात दिनी स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि हैदराबाद के नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के कुलपति प्रो. श्रीकृष्ण देव राव ने विधि शिक्षा में अकादमिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों और अनुभवात्मक अधिगम की महत्ता रेखांकित की। उन्होंने विद्यार्थियों को 'सात मंत्र' देते हुए न्याय और विधि के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मुंबई के पूर्व कुलपति प्रो. संजय देशमुख ने कहा कि किसी भी युवा संस्थान की पहचान उसकी दूरदृष्टि, समर्पण और सामूहिक प्रयास से बनती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आरपीएनएलयू निरंतर प्रगति करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित होगा। साथ ही उन्होंने सात मार्गों का उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.