देहरादून, नवम्बर 28 -- रियल कॅलिबर प्रोडक्शन्स की फिल्म 'विद्या-सपनों की उड़ान' शुक्रवार को दून के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज की गई। फिल्म में शिक्षा के महत्व, ग्रामीण जीवन, संघर्ष को जीवंत किया गया है। फिल्म में एकता तिवारी, सतीश शर्मा, सुशांत कांड्या, साहिल शिवराम, मानसी मिश्रा, दीपक्क बंगवाल, रमेश रावत, सुशील यादव, पल्लवी पाठक और चाइल्ड आर्टिस्ट भावना रोकड़े, तेजस्विनी गंगोला, यशिका एवं सारांश ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशक-संजीब दास ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, शिक्षा के महत्व पर एक आंदोलन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...