लखनऊ, जनवरी 10 -- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का विश्वविद्यालय दिवस पर तीन दिवसीय समारोह शनिवार से शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार एवं चाणक्य विश्वविद्यालय, बेंगलुरू के प्रो. केवी राजू थे। शिक्षा संस्थानों की भूमिका सिर्फ ज्ञान तक सीमित नहीं मुख्य अतिथि प्रो. केवी राजू ने कहा कि विश्वविद्यालय की विगत 30 वर्षों की विकास यात्रा अत्यंत सार्थक, सशक्त एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। अब हम सभी को विकसित भारत-2047 के स्वप्न को साकार करने के लिए आगामी 22 वर्षों के लिए स्पष्ट, दूरदर्शी एवं आउटकम आधारित लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। इसके लिए संस्थागत विकास योजना की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विश्वविद्यालय की दिशा, ...