बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत के नींव को मजबूत करेगा। यह बजट रोजगारमुखी और युवाओं के लिए है। बजट में 50 हजार युवाओं के आइडिया को भी समाहित किया गया है। उक्त बातें पश्चिमी चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से कही । श्री जायसवाल ने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। पहली बार औद्योगिक ग्रोथ नौ प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि दुनिया के हर घर में मेक इन इंडिया का सामान रहे, बजट से इस सपने को चरितार्थ करने में मदद मिलेगी। यही कारण है कि बजट में 12 लाख 20 हजार करोड रुपये देश के इंस्ट्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए दिया गया है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.