सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- शिवहर। बिहार की वर्तमान बजट संपूर्ण समावेशी व विकास को बढ़ावा देने वाला है। उक्त बाते भाजपा के वरीष्ठ नेता व रीगा के विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में बजट को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कही। विधायक ने कहा कि बजट में युवाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। बजट में प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बिहार बजट के सभी योजनाओं का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। बताया कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसान, उद्यमियों ,युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ख्याल रखा गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष निरज कुमार सिंह की अध्यक्षता ने अध्यक...