नैनीताल, दिसम्बर 23 -- नैनीताल, संवाददाता। विंटर कार्निवाल आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मल्लीताल में हुई बैठक में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा, कि महोत्सव के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर जोर दिया। कहा कि महोत्सव के दौरान दर्शकों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की...