वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कला प्रकाश की तरफ से सामने घाट स्थित होटल में वसन्त ऋतु के स्वागत में सांगीतिक कार्यक्रम 'वासंतिकी' का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शालिनी सिन्हा के शास्त्रीय गायन से हुई। पद्मभूषण पं. साजन मिश्र और दिवंगत पं. राजन मिश्र की इस शिष्या ने राग भीमपलासी में विलम्बित ख्याल 'अब तो बड़ी बेर भई' से प्रस्तुति का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात मध्यलय तीन ताल की बन्दिश 'प्रीतम की पाती' और द्रुत तीन ताल की बन्दिश 'जा जा रे अपने मंदिरवा' प्रस्तुत किया। राग बसन्त में 'सरस रंग फूल रहे' और होरी 'रंग डारुंगी नन्द के लालन पे' के साथ उन्होंने समापन किया। तबले पर सिद्धान्त मिश्र एवं हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति में भारतरत्न पं. रविशंकर के शिष्य पं. शुभेन्द्र राव ने सितार ...