नई दिल्ली, जून 23 -- महाराष्ट्र की महायुति सरकार की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सपा नेता की वारी यात्रा पर की गई टिप्पणी की निंदा की और उन पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी टिप्पणी को हिंदुओं का अपमान बताया। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने आजमी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में एक हानिकारक तत्व बन गए हैं जो बार-बार अपने बयानों से सांप्रदायिक सौहार्द को खराब कर रहे हैं। सरकार को उनके खिलाफ निर्णायक रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। आषाढीवारी (वारी) 800 साल पुरानी परंपरा है जिसमें कई मुस्लिम भी अपनी सेवा देते हैं। भाजपा नेता नितेश राणे ने भी आलोचना करते हुए कि किसी को भी हिंदू संस्कृति व पर्व पर कुछ कहने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र व गोवा मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.