रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी परिषद ने राज्य निर्माण सेनानियों को आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर एक समान 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई है। परिषद ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। बुधवार को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी तहसील पहुंचे और चार सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी के रूप में शासन द्वारा परिभाषित करने, लोकतंत्र सेनानियों की तरह 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, राज्य के भीतर और बाहर बने सरकारी गेस्ट हाउसों में निःशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने और वंचित आंदोलनकारियों का शीघ्र चिह्नीकरण कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.