सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली को प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। 'वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम' और 'लोक तंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना अधिकार' का नारा लगाते हुए विद्यार्थियों ने नगर पंचायत बेलसंड के विभिन्न वार्डो से गुजरते हुए ग्रामीणों वोट देने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए निकली जागरूकता रैली में मेघा, रीतू कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजलि कुमारी, रंगीला कुमारी, कुमकुम कुमारी, विभा कुमारीआदि शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...