अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- अल्मोड़ा। विराट हिंदू सम्मेलन में लाल बाबा पर हुए मुकदमे को बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक राजीव गुरुरानी ने एकतरफा कार्रवाई बताया है। कहना है कि लालबाबा का बयान गैरविवादित था। बाबा ने किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया। लाल बाबा पर मुकदमे से हिंदू समाज आक्रोशित है। चेतावनी दी कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई तो हिंदू समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। लाल बाबा के बयान की कड़ी निंदा की अल्मोड़ा। उलोवा ने लाल बाबा के बयान की कड़ी निंदा की है। वाहिनी के जगत रौतेला ने कहा कि यह अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत में एक भद्दा दाग है। आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सम्मेलन में लाल बाबा के भड़काऊ एवं अश्लील वक्तव्यों की कड़ी निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड की अस्मिता और सामाजिक समरसता पर सुनियोजित हमला बताया है...