सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- बथनाहा, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित हाई स्कूल बथनाहा के परिसर में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार दिखना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को पूर्ण रूप से सक्रिय और जवाबदेह बनना होगा। सभी विभागों के दायित्वों के निर्वहन में प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता स्पष्ट झलकनी चाहिए, तभी कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति संभव है। उन्होंने आने वाले समय में पेयजल संकट के समाधान के लिए बीडीओ एवं संबंधित विभागों को त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया। किसी भी पंचायत में पेयजल समस्या नहीं रहनी चाहिए। डी...