बागेश्वर, फरवरी 23 -- विकास भवन सभागार में सोमवार को सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), डेटा इकोसिस्टम और पीएम गतिशक्ति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य जनपद स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय और लक्ष्य आधारित प्रगति सुनिश्चित करना रहा। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद को सतत विकास लक्ष्यों में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कीवी, सब्जी उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती तथा पारंपरिक कृषि को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। पीएम गतिशक्ति के तहत सभी विभागों को जीआईएस आधारित एकीकृत योजना और निगरानी प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए, ताकि आधारभू...